मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
नागालैंड में चुनाव की तैयारियों से संतुष्ट है निर्वाचन आयोग
कोहिमा, एजेंसी
First Published:05-01-13 02:53 PM
निर्वाचन आयोग ने नागालैंड में मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर संतोष जताया है। मतदान को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग पिछले दो दिनों से यहां मौजूद था।
दीमापुर में राज्य और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी एस संपत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में फोटो मतदाता सूची का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को विधानसभा चुनाव से पहले बाकी पांच प्रतिशत काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश के दूसरे हिस्सों की तरह नगालैंड में भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान खर्चों की निगरानी की जाएगी। संपत ने कहा कि खर्चों पर निगरानी के लिए राज्य निर्वाचन विभाग को व्यापक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव एजेंटों के साथ राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवारों को भी विशेष कार्यशालाओं द्वारा इस पहलू से अवगत कराया जाएगा। नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।
इससे पहले पांच मई, 2008 को राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। नागालैंड के अलावा त्रिपुरा और मेघालय में भी मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। अधिकारियों के साथ बैठकों में निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की जरूरत को स्पष्ट किया।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल