सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
छेड़छाड़ से बचने के लिए ऑटो से बाहर कूदी लड़की
ठाणे, एजेंसी
First Published:04-01-13 12:42 PM
मुंबई के निकट ठाणे में एक लड़की उस वक्त चलते ऑटो से बाहर कूद गई, जब उसमें बैठे तीन लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की कल सुबह मुमबरा इलाके में दो लोगों के साथ शेयर्ड ऑटो में सवार हुई थी। कुछ देर बाद उसने ध्यान दिया कि ऑटो चालक किसी और दिशा में जा रहा है। इस पर उसने शोर मचाया।
उप निरीक्षक विहवाद शेट्टी ने बताया कि ऑटो में बैठे दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी पिटाई करने का प्रयास किया। इसी दौरान लड़की ऑटो से बाहर कूदने में कामयाब हो गई और खुद को सुरक्षित किया।
बाद में लड़की मुमबरा थाने गई और ऑटो चालक सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 354 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह का एक वाकया कल बिहार के भोजपुर में हुआ था, जहां एक महिला कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे सेना के जवानों से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई थी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल