श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी न्यायाधीश, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
लालू के सहयोगी रघुवंश सिंह ने किया FDI का विरोध
पटना, एजेंसी
First Published:06-12-12 10:39 PM
Last Updated:07-12-12 10:03 AM
मल्टीब्रांड खुदरा कारोबार में 51 प्रतिशत एफडीआई को लेकर लोकसभा में मतदान के दौरान पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग में भाग नहीं लेने वाले राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह पर राजनीति तेज हो गई है।
सिंह ने गुरुवार को कहा कि सिद्धांतवादी होने के कारण वालमार्ट जैसी कंपनी के लिए वोट करने को मेरे विवेक ने अनुमति नहीं दी।
संप्रग सरकार के पक्ष में वोटिंग से अनुपस्थित रहने वाले सिंह ने फोन पर कहा कि मैं अपने सिद्धांतों के साथ राजनीतिक मजबूरी के कारण समझौता नहीं कर सकता हूं। मेरा विवेक मंजूर नहीं करेगा कि मैं वालमार्ट जैसी कंपनी के लिए मतदान करूं।
राजद के वरिष्ठ नेता द्वारा मतदान के दौरान पार्टी लाइन से हटने और वोटिंग से अनुपस्थित रहने से लालू प्रसाद नीत राजद में दरार स्पष्ट हो गयी है।
राजद से वैशाली लोकसभा क्षेत्र के सदस्य सिंह ने कहा कि एफडीआई को लेकर वोटिंग से पहले उनकी लालू प्रसाद से लंबी बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने अपने नेता से कहा था कि राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण की समाजवादी विचारधारा पर चलने वाले राजद को रिटेल में एफडीआई का समर्थन नहीं करना चाहिए। गरीबों के कल्याण के लिए एफडीआई का विरोध करना चाहिए।
30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
okk
By sunil (7th-December-2012 12:27:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
