29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने देंगे: मुलायम सिंह
इटावा, एजेंसी
First Published:21-12-12 07:38 PM
Last Updated:21-12-12 09:27 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि वह प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक को किसी भी सूरत में पारित नहीं होने देंगे।
सैफई महोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर मुलायम ने कहा, ''आरक्षण विधेयक को किसी भी सूरत में पारित नही होने देंगे, चाहे इसके लिए कोई कीमत क्यों न चुकानी पड़े।''
उन्होंने कहा कि सपा के सिर्फ आठ सांसदों ने अपनी क्षमता से अधिक राज्यसभा में इसका विरोध किया लेकिन यह पारित हो गया, लेकिन लोकसभा में इसे पारित नहीं होने दिया जाएगा।
मुलायम ने कहा, ''सपा सांसदों द्वारा आरक्षण विधेयक का विरोध किए जाने की वजह से ही आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लेकर लखनऊ तक मुलायम सिंह जिन्दाबाद के नारे लग रहे हैं। इसलिए यह दोहराना चाहता हूं कि इस सत्र के बाद भी सपा का विरोध जारी रहेगा और विधेयक को किसी भी सूरत में पारित नही होने दिया जाएगा।''
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
