शनिवार, 25 मई, 2013 | 01:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बगरोड़िया व विजय दर्डा से पूछताछ कर सकती है सीबीआई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-11-12 09:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोयला खान आवंटन में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूर्व मंत्री संतोष बगरोड़िया तथा कांग्रेस सांसद विजय दर्डा से पूछताछ कर सकता है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र तथा ऋषि के बाद एजेंसी अब कुछ ही दिन में पूर्व कोयला राज्यमंत्री बगरोड़िया तथा विजय दर्डा को पूछताछ के लिए बुला सकती है। दर्डा जेएलडी यवतमाल मामले में आरोपी हैं। एजेंसी इस मामले में इससे पहले विजय दर्डा के पुत्र देवेंद्र दर्डा तथा विजय के भाई राजेंद्र दर्डा के बेट ऋषि दर्डा को बुला चुकी है। राजेंद्र दर्डा महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री हैं।

सीबीआई के निदेशक एपी सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि एजेंसी 2006-09 के दौरान कोयला खान पाने वाली सभी 142 कंपनियों की भूमिका की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई तथा नये मामले दर्ज करने के बारे में शीघ्र ही फैसले होंगे। जेएलडी यवतमाल एनर्जी लिमिटेड में अपनी प्राथमिकी में सीबीआई ने देवेंद्र के साथ साथ विजय दर्डा, राजेंद्र, मनोज जायसवाल, आनंद जायसवाल तथा अभिषेक जायसवाल सहित कंपनी के पूर्व तथा मौजूदा निदेशकों का नाम लिया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°