फोटो गैलरी

Hindi Newsलेट लतीफ मानसून अब तेज, तीन दिनों में समूचे उत्तर भारत में छा सकता है मानसून

लेट लतीफ मानसून अब तेज, तीन दिनों में समूचे उत्तर भारत में छा सकता है मानसून

मानसून की लेटलतीफी से चिंतित लोगों के लिए अच्छी खबर है। कुछ ऐसे मौसमी हालात बन रहे हैं कि मानसून अगले तीन-चार दिनों में समूचे उत्तर भारत में छा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों के...

लेट लतीफ मानसून अब तेज, तीन दिनों में समूचे उत्तर भारत में छा सकता है मानसून
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Jun 2015 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून की लेटलतीफी से चिंतित लोगों के लिए अच्छी खबर है। कुछ ऐसे मौसमी हालात बन रहे हैं कि मानसून अगले तीन-चार दिनों में समूचे उत्तर भारत में छा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों के कई स्थानों में मानसून की दस्तक समय पूर्व होगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मानसून ने रांची में दस्तक दे दी है और अगले चौबीस घंटों में यह झारखंड के अन्य हिस्सों एवं बिहार में छा जाएगा। विभाग के अनुसार दो सिस्टम एक साथ बन रहे हैं। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका प्रभाव दिल्ली तक हो रहा है। इसके चलते रविवार को बारिश भी हुई। दूसरा सिस्टम बंगाल की खाड़ी उच्च स्तरीय दबाव क्षेत्र का निर्मित होना है जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश तक हो रहा है। इन दोनों मौसमी घटनाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक रहेगा और यदि दोनों सिस्टम उम्मीद के हिसाब से मजबूती से फैलते हैं तो फिर मानसून को इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक डा. रंजीत सिंह के अनुसार बरसात में अक्सर यह देखा गया है कि दो अलग-अलग  सिस्टम जब मिलते हैं तो अचानक अच्छी बारिश हो जाती है और यह मानसून को भी आगे बढ़ाने में सहायक होती है। इस बार भी ऐसा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून समूेच बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिचामल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में छा जाएगा। जबकि राजस्थान में मानसून के पहुंचने की तिथि एक जुलाई और दिल्ली में पहुंचने की तिथि 29 जून है। हालांकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने में देरी हो चुकी है। बिहार में 12-13 जून और गोरखपुर में 15 जून तक मानसून पहुंच जाता है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार यदि मानसून तय समय पर या समय से पूर्व पहुंचता है तो इससे खेती कार्य शुरू करने में सुविधा रहेगी। कम बारिश की आशंकाओं के बावजूद यह एक सकारात्मक स्थिति होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें