फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी ने सियाचिन से जवानों के साथ पूरे देश को दीपावली की बधाई दी

मोदी ने सियाचिन से जवानों के साथ पूरे देश को दीपावली की बधाई दी

दीपावली के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात भारतीय सैनिकों के साथ कुछ समय बिताया और वहां संदेश दिया कि सभी भारतीय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बर्फ...

मोदी ने सियाचिन से जवानों के साथ पूरे देश को दीपावली की बधाई दी
एजेंसीThu, 23 Oct 2014 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात भारतीय सैनिकों के साथ कुछ समय बिताया और वहां संदेश दिया कि सभी भारतीय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बर्फ की उंची चोटियों से मोदी ने दिपावली के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बधाई दी।
     
शायद पहली बार किसी प्रधानमंत्री को दिपावली के शुभ दिन हमारे जवानों के साथ समय बिताने का अवसर मिला है। मोदी ने टवीट किया,  बर्फ की उंची चोटियों से और अपने बहादुर जवानों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों को में शुभ दिपावली की कामना करता हूं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सियाचिन से शुभ दिपावली की शुभकामना दी। मैं समझता हूं कि प्रणब दा को मिली बधाई में यह अनोखा होगा।
    
दिल्ली से रवाना होने से पहले पूर्व मोदी ने कहा कि वह बर्फ की उंची चोटियों पर इस संदेश के साथ जा हैं कि सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों के पीछे सभी लोग दढ़ता से खड़े हैं।

देश के प्रहरियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाहे यह ऊंचाई हो या भीषण ठंड, हमारे सैनिकों को कोई नहीं रोक सकता। वे वहां खड़े हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। वे हमें सही मायने में गौरवान्वित कर रहे हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि सियाचिन दौरे के बाद मैं श्रीनगर का अपना पूर्व निर्धारित दौरा जारी रखूंगा और हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ समय बिताउंगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें