सोमवार, 20 मई, 2013 | 11:59 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
संबंधित ख़बरे
नरेन्द्र मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट कांग्रेस की उम्मीदवार, भाजपा ने की आलोचना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-11-12 01:43 PM
Last Updated:30-11-12 06:33 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ-
गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस की आज कड़ी आलोचना की है।
   
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह बेनकाब हो गई है। पिछले दस साल से वह घृणा प्रचार चला रही है, उसने गुजरात को बदनाम किया। और संजीव भट्ट को बड़े मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
   
उन्होंने कहा कि भटट की पत्नी को गुजरात विधानसभा चुनाव में उतार कर यह अब स्पष्ट हो गया है कि भट्ट के पीछे कौन शक्तियां काम कर रही हैं।
   
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब इस बारे में कोई शक नहीं रह गया है कि पिछले दस साल से भट्ट ने मोदी सरकार के खिलाफ जो मुहिम चलाई उसके पीछे कांग्रेस थी। यह गुजरात के खिलाफ कांग्रेस प्रायोजित मुहिम थी और अब चुनाव में गुजरात की जनता कांग्रेस को इसके लिए अच्छा सबक सिखाएगी।
   
श्वेता ने आज अहमदाबाद में घोषणा की कि वह मणिनगर चुनाव क्षेत्र से मोदी के विरूद्ध कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगीं। उन्होंने कहा, जी हां, मैं मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडूंगी।
   
भट्ट ने उच्चतम न्यायालय में दायर हलफनामें में आरोप लगाया था कि 2002 के दंगों में मोदी सह अपराधी थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
चलो बीजेपी को पता तो चला
By ajay (30th-November-2012 04:24:PM)
कांग्रेस उल्टे सीधे वादेऔर हथकंडे क्यू आज़मा रही है? क्यू की बेचारे राहुल के केरियर का सवाल है, अगर मोदी जीत गये तो सेंटर मे फेविकविक के जोड़ की तरह कोई उन्हे उखाड नही प्रभाव है और राहुल की केरियर का फिर क्या होगा?? और कांग्रेस अपनी गलत नितिया और नियत का परिणाम किसको बोलते है य कांग्रेस से हिन्द
By niraj (30th-November-2012 02:18:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°