शनिवार, 25 मई, 2013 | 18:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
 
अस्त्र मिसाइल का सप्ताह में तीसरी बार सफल परीक्षण
भुवनेश्वर, एजेंसी
First Published:24-12-12 03:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
घरेलू तकनीक से निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली इंटरसेप्टर मिसाइल, अस्त्र का ओडिशा में एक रक्षा ठिकाने से सप्ताह में तीसरी बार सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

यह मिसाइल यहां से लगभग 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से दागी गई। मिसाइल ने एक नकली लक्ष्य को भेद दिया।

आईटीआर के निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने कहा कि कोई वास्तविक लक्ष्य नहीं था। मिसाइल ने चार किलोमीटर की ऊंचाई पर एक नकली लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

अस्त्र मिसाइल, सुपरसोनिक गति से शत्रु विमान को 80 किलोमीटर तक की दूरी पर सामने से और 20 किलोमीटर की दूरी पर पीछे से भेदने और उसे नष्ट करने की क्षमता रखता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने इसके पहले इसी ठिकाने से शुक्रवार और शनिवार को भी इस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। प्रसाद ने कहा कि सोमवार का परीक्षण मिसाइल की भेदक क्षमता और उच्च कौशल जांचने के लिए था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°