फोटो गैलरी

Hindi Newsलालू यादव को बंगला खाली करने का नोटिस

लालू यादव को बंगला खाली करने का नोटिस

सांसदों व मंत्रियों के लिए आरक्षित आवासों में रह रहे पूर्व मंत्रियों व पूर्व सांसदों के आवास इस साल के आखिर तक पूरी तरह खाली करा लिए जाएंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव व कांग्रेस के...

लालू यादव को बंगला खाली करने का नोटिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Nov 2014 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसदों व मंत्रियों के लिए आरक्षित आवासों में रह रहे पूर्व मंत्रियों व पूर्व सांसदों के आवास इस साल के आखिर तक पूरी तरह खाली करा लिए जाएंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव व कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह भी शामिल हैं। शहरी विकास मंत्रालय व दोनों सदनों की आवास समिति ने इस बारे में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों नेताओं को बंगले खाली करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

केंद्र में नई सरकार बनने के छह माह बाद भी कई पूर्व मंत्रियों व पूर्व सांसदों ने अपने आवास अभी तक खाली नहीं किए हैं। ऐसे में कुछ मंत्रियों व सांसदों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हाल में मंत्रि परिषद विस्तार में शामिल किए गए नए कैबिनेट मंत्रियों व मंत्रियों को नए आवास आवंटित किए जाने हैं। जिन होटलों में ये लोग रह रहे हैं, उसका प्रतिदिन का किराया पांच से दस हजार रुपये है। ऐसे में सरकार इस स्थिति को बहुत दिन तक वहन करने को तैयार नहीं है। मौजूदा स्थिति में मंत्रियों के लिए एक दर्जन से ज्यादा आवासों का तत्काल जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार लालू यादव के कुछ समय पहले हुए ऑपरेशन के बाद उनकी तरफ से आवास को कुछ समय के लिए बढमने का आवेदन किया गया था, लेकिन अब सरकार की समस्या बढ़ी है तो उनको भी खाली करने का नोटिस भेजा गया है। कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह का निधन 2011 में हो गया था, लेकिन उनकी पत्नी सरोज सिंह को 2016 तक के लिए दिल्ली में केनिंग लेन में आवास आवंटित किया गया है। अब सरकार इसे भी खाली कराने जा रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि इसे आगे बरकरार नहीं रखा जा सकता है और उसे भी जल्द से जल्द खाली करा लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें