शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
हाई कोर्ट पहुंचे अकबरुद्दीन ओवैसी
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:07-01-13 10:47 PM
Last Updated:08-01-13 10:12 AM
मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी अपने नफरत भरे भाषण को लेकर उठे विवाद के बीच आज लंदन से लौट आए और अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रदद किए जाने की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया।
ओवैसी के लंदन से लौटते ही उनके वकील ने आदिलाबाद में निर्मल पुलिस के समक्ष आवेदन दायर कर उपस्थित होने के लिए चार दिन का समय मांगा। इसके लिए खराब सेहत का हवाला दिया गया। ओवैसी को आज निर्मल पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। वह किसी बीमारी के इलाज के लिए लंदन गए थे जिसकी जानकारी नहीं है।
वापस आने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अपने वकील के माध्यम से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। याचिका में ओवैसी के वकील ने दावा किया है, ओवैसी एक विधायक हैं और किसी भी समय जांच के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने की कोई जरूरत नहीं है। उच्च न्यायालय ने इस मामले पर विचार के लिए नौ जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
इस बीच आंध्र प्रदेश की विधानसभा की आचरण समिति विधानसभाध्यक्ष से ओवैसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा करेगी। उधर, विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर ओवैसी के साथ राजनीतिक कारणों से नरम रुख अख्तियार करने का आरोप लगाया। पार्टी ने एमआईएम विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
