ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी
मेघालय के CM ने कहा, न दें संगमा को समर्थन
शिलांग, एजेंसी
First Published:06-07-12 02:23 PM
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों से अपील की कि वे 19 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा को समर्थन देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।
मेघायल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली मेघालय संयुक्त गठबंधन सरकार में शामिल युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) ने राष्ट्रपति पद के लिए पीए संगमा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री मुकुल संगाम ने कहा कि मैंने यूडीपी और एचएसपीडीपी के अध्यक्षों को पत्र लिखकर उनके फैसले पर पुनर्विचार करने तथा इस पद के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि हम यूडीपी और एचएसपीडीपी से उम्मीद करते हैं कि वे गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए संप्रग के उम्मीदवार को समर्थन देंगे।
यूडपीपी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दोंकुपर रॉय ने हालांकि पी. ए. संगमा को समर्थन देने के फैसले से पीछे हटने से इंकार किया।
रॉय ने कहा कि मैंने मुकुल संगमा को बताया कि यह निर्णय केवल पार्टी के सांसदीय सदस्यों द्वारा नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं द्वारा भी लिया गया है। वे चाहते हैं कि पार्टी के विधायक पी. ए. संगमा के पक्ष में ही मतदान करें।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
