मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
सीधे नकद योजना से बिचौलिए समाप्त होंगे: चिदम्बरम
अलवर, एजेंसी
First Published:15-12-12 06:39 PM
केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने शनिवार को कहा है कि सीधे नकदी हस्तांतरण योजना से बिचौलिए समाप्त होंगे और आम आदमी को फायदा मिलेगा। चिदम्बरम सर्किट हाउस में सीधे नकदी हस्तांतरण योजना की तैयारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में इस योजना से सम्बधित आठ विभागों के सचिव और बैंकों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सीधे नकद योजना में पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा होने से बिचौलिये की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। आधार कार्ड इस योजना का महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा। अब तक एक करोड़ तीस लाख आधार कार्ड बन चुके है।
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान योजना में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों को दूर किया जाएगा। उन्होने सीधे नकद योजना को क्रांतिकारी योजना बताते हुए बैंक अधिकारियों से कहा कि वे बिना क्षिक्षक के अधिक से अधिक बैंक खाते खोले जिससे लाभान्वित को योजना का अधिक से अधिक ओर बिना किसी दिक्कत के लाभ मिले। उन्होंने सचिवों और बैंक अधिकारियों से कहा कि वे सकारानात्मक सोच के साथ आगे बढे़ परिणाम अच्छे आऐंगे।
चिदम्बरम ने अलवर जिले के कोटकासिम में करीब छह महीने पहले शुरू किए गए योजना के पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए सन्तोष व्यक्त किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
