29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मनमोहन न तो पार्टी और न देश के नेताः सुषमा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-12-12 06:34 PM
Last Updated:15-12-12 08:03 PM
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन न तो वह अपनी पार्टी कांग्रेस और न ही देश के नेता हैं।
सुषमा ने कुछ फैसलों या उनमें विलंब के लिए गठबंधन की बाध्यताओं का बहाना लेने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमने भी गठबंधन सरकार चलाई थी, जिसमें अधिक घटक दल थे। राजग में 24 दल थे। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं लेकिन न तो वह अपनी पार्टी और न ही देश के नेता हैं।
सुषमा ने कहा कि विपक्ष केवल वाचडाग की अपनी भूमिका निभा रहा है और सरकार से कहा है कि वह आत्मविश्लेषण करे। उन्होंने कहा कि जो घोटाले हो रहे हैं, वे केवल विपक्ष के आरोप नहीं हैं बल्कि उनका पर्दाफाश कैग (नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) जैसी संवैधानिक संस्थाओं ने किया है। उन्होंने सरकार के इस आरोप से इंकार किया कि हालात के लिए विपक्ष जिम्मेदार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत कदमों को अपनाने में बाधा पहुंचा रहा है।
सुषमा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विपक्ष विधेयकों को पारित नहीं होने दे रहा हैं। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि विधेयक सरकार और उसके घटक दलों के आंतरिक मतभेदों के कारण नहीं पारित हो पा रहे हैं। उन्होंने पेशन विधेयक का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने उस समय विधेयक को पेश करते समय सरकार की मदद की थी, जब सदन में उसके पास बहुमत नहीं था और वाम दलों ने मत विभाजन की मांग की थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
