भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
खर्च घटाने, राजस्व बढ़ाने लिए कड़े फैसले जल्द: मनमोहन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-05-12 10:28 PM
Last Updated:23-05-12 01:30 AM
राजकोषीय हालात से निपटने के लिए मितव्ययी कदमों की घोषणा की सरकार की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र खर्च घटाने तथा राजस्व बढ़ाने के लिए कड़े फैसले करेगा।
कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन के दूसरे कार्यकाल को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्य्रकम में उन्होंने कहा कि खर्च तथा राजस्व के मोर्चे पर कठिन फैसले करने होंगे।
उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने हाल ही में राज्यसभा में कहा था कि सरकार राजकोषीय संतुलन के लिए मितव्यतया वाले अनेक कदम उठाएगी। सरकार किस तरह के कड़े कदमों पर विचार कर रही है, संवाददाताओं द्वारा यह सवाल किए जाने पर सिंह ने इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, कुछ ही समय में कुछ सामने होगा।
सिंह ने अपने संबोधन के दौरान भुगतान संतुलन की खराब हालत तथा बिगड़ती राजकोषीय स्थिति का विशेष रूप से ज्रिक किया। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि हमारे भुगतान संतुलन पर दबाव है और राजकोषीय स्थिति का सावधानी से प्रबंधन किए जाने की जरूरत है। घरेलू तथा विदेशी, दोनों तरह के औद्योगिक निवेश के लिए माहौल को उत्साहजनक बनाने के लिए सुविचारित कदमों की आवश्यकता है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
