सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अय्यर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन कार्यवाही की मांग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:34 PM
आसन के समक्ष आकर हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ मनोनीत सदस्य मणिशंकर अय्यर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज राज्यसभा में सपा, भाजपा और वाम सहित कई दलों के सदस्यों ने भारी विरोध जताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा और ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग की।
सदन में यह मुद्दा उठाए जाने पर उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि इस विषय पर अय्यर को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए। उसके बाद ही सदन को इस मुद्दे पर आगे विचार करना चाहिए।
प्रश्नकाल खत्म होते ही सपा के नरेश अग्रवाल ने कहा कि अय्यर की यह टिप्पणी न केवल कुछ सदस्यों बल्कि पूरे सदन की अवमानना है। उन्होंने मांग की कि अय्यर को सदन में बुलाया जाए और उनसे इस टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा जाए।
अग्रवाल ने कहा कि यदि अय्यर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही चले। सपा सदस्य की इस मांग का भाजपा, राजद, वाम, अगप आदि दलों के सदस्यों ने समर्थन करते हुए कहा कि अय्यर को इस मुद्दे पर फौरन सफाई देनी चाहिए।
उत्तेजित सदस्यों को शांत करते हुए कुरियन ने कहा कि यदि सदस्य इस मुद्दे को उठाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें समुचित नोटिस देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस पर सभापति विचार करेंगे। इस मामले में वह स्वत: आधार पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अय्यर के बयान से पूरे सदन का अपमान हुआ है। अय्यर राजनयिक रह चुके हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि सदस्यों और सदन के बारे में कोई ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे उनका अपमान हो। उन्होंने भी कहा कि अय्यर को अपना बयान वापस लेना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि यदि अय्यर ने ऐसा कोई बयान दिया है तो वह पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में अय्यर से बात करेंगे और कहेंगे कि वह सदन में आकर सदस्यों से क्षमा याचना करें तो अच्छा है।
कई सदस्यों द्वारा इस पर आपत्ति जताने के बाद शुक्ला ने कहा कि यदि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी की है तो मैं सबसे पहले अपनी ओर से क्षमायाचना करता हूं। यदि उन्होंने ऐसा कहा है तो मैं उनसे कहूंगा कि वह सदन में आकर सदस्यों से माफी मांगें।
गौरतलब है कि अय्यर ने संसद से बाहर कल आसन के समक्ष आकर हंगामा करने वाले सांसदों की तुलना कथित तौर पर जानवरों से की थी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल