रविवार, 26 मई, 2013 | 10:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मणिपुर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, कर्फ्यू लगाया गया
इंफाल, एजेंसी
First Published:27-12-12 02:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मणिपुर की एक फिल्म अभिनेत्री से एक नगा उग्रवादी द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में आहूत आम हड़ताल के अंतिम दिन आज राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। सभी चार घाटी जिलों में स्थिति के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
   
आधिकारिक खबरों के अनुसार सभी बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं और मणिपुर तथा पड़ोसी राज्यों के बीच और राज्य के भीतर परिवहन सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।
   
फिल्म फोरम मणिपुर और कुछ अन्य कलाकार संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति लगभग नहीं के बराबर रही। बैंक, शैक्षिक संस्थान और अन्य कार्यस्थल बंद रहे।आयोजकों के अनुसार कल आधी रात से शुरू हुई हड़ताल आज शाम समाप्त होगी।
   
मणिपुरी अभिनेत्री मोमोको और दो अन्य कलाकारों के साथ छेड़छाड़ की घटना 18 दिसंबर को हुई थी। आयोजकों ने कहा कि हड़ताल समाप्त होने के बाद धरना प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
   
अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद शाम छह बजे कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°