फोटो गैलरी

Hindi Newsमृतकों की संख्या 51, लोगों की बचने की संभावना नहीं

मृतकों की संख्या 51, लोगों की बचने की संभावना नहीं

मृतकों की संख्या 51, लोगों की बचने की संभावना कममालिन गांव में हुये भूस्खलन के कारण गुरुवार की रात 10 और शवों को बाहर निकाले जाने के बाद मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 51 हो गयी है। जिला...

मृतकों की संख्या 51, लोगों की बचने की संभावना नहीं
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मृतकों की संख्या 51, लोगों की बचने की संभावना कममालिन गांव में हुये भूस्खलन के कारण गुरुवार की रात 10 और शवों को बाहर निकाले जाने के बाद मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 51 हो गयी है।

जिला नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मरने वालों में 22 महिलाएं, 23 पुरुष और छह बच्चों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आठ घायल लोगों को बचाया गया है और उनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के 300 से अधिक जवान मलबे के टीले में जीवित लोगों को खोजने के लिए लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अंबेगांव तालुका के गांव में घटना के 48 घंटे के बाद लोगों के बचे होने की संभावना नहीं लगती है।

हादसे के कारण गांव के 44 घर मलबे के नीचे दब गये और गांव के लगभग 160 लोग इसके नीचे दब गये। हादसे में मारे गये पीड़ितों का गांव में उनके दुखी परिजनों के द्वारा कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उम्मीद है कि महाराष्ट्र के राहत और पुर्नवास मंत्री पतंगराव कदम जिला अधिकारियों के साथ आज एक बैठक करेंगे। इस बैठक में मालिन गांव के प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए एक योजना तैयार की जाएगी।

यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर कल मालिन गांव का केन्द्रीय गह मंत्री राजनाथ सिंह ने दौरा किया और प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वाले सभी लोगों के निकट परिजन को दो-दो लाख रुपया सहायता देने की घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें