शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
मप्र में तालाब में डूबे 7 युवकों के शव बरामद
रायसेन, एजेंसी
First Published:16-07-12 11:36 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में पिकनिक मनाने गए सात युवक एक साथी को बचाने की कोशिश में रविवार को तालाब में डूब गए। गोताखोरों ने देर रात तक सभी शव तालाब से निकाल लिए।

ज्ञात हो कि रविवार को अवकाश होने के कारण रायसेन जिले के महादेव तालाब में पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें भोपाल के सात युवकों का समूह भी शामिल था।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आर. के. मालवीय के मुताबिक भोपाल से आए इन युवकों में से एक, दीपक यादव नहाते हुए गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा, तभी उसके अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में एक-एक कर सातों डूब गए।

सातों युवकों के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस बल व गोताखोर मौके पर पहुंचे और रविवार देर रात तक तलाशी अभियान चला। इस तलाशी अभियान में सातों युवकों दीपक यादव, अनिल सिंह, राम साहू, महेंद्र यादव, मोना यादव, जीशान मोहम्मद, और आशू के शव बरामद कर लिए गए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°