मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर, नर्मदा खतरे के निशान से उपर
भोपाल, एजेंसी
First Published:07-08-12 02:44 PM
Last Updated:07-08-12 03:02 PM
मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश के चलते अनेक स्थानों पर बाढ़ के पानी ने कहर बरपा दिया है और प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा ने रौद्र रुप धारण कर अनेक स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर लिया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार होशंगाबाद में कल रात नर्मदा का जल स्तर 969.20 फीट तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 964 से पांच फुट अधिक था। आज सुबह नर्मदा का जल स्तर घटकर 967.20 तक पहुंच गया था, लेकिन तवा नदी से लगातार पानी छोडे जाने के कारण यह जलस्तर दोपहर 12 बजे 968.20 तक पहुंच गया था।
जिले में हो रही भारी वर्षा के चलते तवा नदी के 13 गेट आज भी खुले रहे तथा इनसे प्रति सेकेंड चार लाख क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है।
उधर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पचमढी का संपर्क आज भी शेष विश्व से कटा रहा, जिसके चलते हजारों पर्यटक वहां फंसे हुए है। यहां देनवा नदी का पानी पुल से चार फुट उपर बह रहा है।
राजधानी भोपाल में भी कल रात से जारी भारी वर्षा के चलते अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया। कमला नगर क्षेत्र में आज सुबह एक बिजली का खंभा झोपडी पर गिर जाने के कारण दो बच्चों सहित चार व्यक्ति घायल हो गये।
भोपाल के प्रसिद्ध बड़े तालाब के जलस्तर में पिछले 48 घंटों के दौरान तीन फुट से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। भोपाल में लगातार बारिश होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
रायसेन जिले में भी बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है। यहां जिला मुख्यालय का संपर्क भोपाल, विदिशा और सागर से कट गया है। यहां बारना बांध के आठ गेट खोले जाने से बेतवा नदी का पानी पुल से भी आठ फुट उपर बह रहा है।
जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाई एलर्ट घोषित कर जिले में स्कूलों और आंगनबाडियों में दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है।
रायसेन की प्रसिद्ध दरगाह के पास पुलिया के पानी में डूब जाने के कारण भोपाल मार्ग भी बंद हो गया है जबकि मंडीद्वीप के निकट आकलपुर गांव में फंसे सात लोगों में से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया और एक दम्पत्ति को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।
उधर खंडवा में ओंकारेश्वर बांध के पांच तथा इदिरा सागर के 12 गेट खोल दिये जाने से निचली बस्तियों में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। ओंकारेश्वर में नर्मदा सामान्य से 15 फुट उपर बहर रही है।
खरगौन जिले के बडवाह के समीप नर्मदा खतरे के निशान से करीब 12 फुट उपर बह रही है। आज सुबह इंदौर खंडवा इच्छापुर राजमार्ग पर बडवाह के समीप नर्मदा पर बने पुल पर यातायात बंद कर दिया गया।

00

मध्यप्रदेश| बारिश| बाढ़|
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल