पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
मप्र में आदिवासी किशोरी से हुआ सामूहिक बलात्कार
रीवा (मप्र), एजेंसी
First Published:31-12-12 01:33 PM
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बड़गवां थाना क्षेत्र में स्थित हिण्डालको पावर प्लांट में मजदूरी करने वाली अठारह साल की एक आदिवासी किशोरी के साथ गत शुक्रवार शाम दुर्घटादेवी मंदिर के निकट सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
बड़गवां पुलिस थाना प्रभारी डी पी सिंह ने बताया कि दूरस्थ आदिवासी इलाका होने की वजह से घटना की रिपोर्ट विलंब से लिखाई गई।
उन्होने बताया कि गत शुक्रवार शाम जब यह आदिवासी किशोरी हिण्डालको पावर प्लांट से मजदूरी कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दुर्घटादेवी मंदिर के निकट घात लगाकर बैठे चार युवक उसे घसीटकर एकांत में ले गए और उससे बलात्कार किया।
अपने पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आई किशोरी के बयान में कहा गया है कि उसकी चीख-पुकार सुनकर उससे आगे चली रही साथी मजदूर महिलाओं ने उसके घर जाकर इसकी जानकारी दी। जब उसके घरवाले घटनास्थल पर आए तो आरोपी युवक भाग खड़े हुए।
सिंह ने बताया कि किशोरी की नामजद रिपोर्ट पर गांव के ही राजू, अशोक, महेन्द्र एवं राजेश को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। किशोरी के चिकित्सकीय परीक्षण में भी उससे बलात्कार होने की पुष्टि हुई है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल