बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
साधु के वेश में चित्रकूट में रह रहा था मालेगांव विस्फोट का प्रमुख आरोपी
भोपाल, एजेंसी
First Published:18-12-12 12:36 PM
मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने मालेगांव विस्फोट के प्रमुख आरोपी को चित्रकूट के एक मंदिर से साधुवेश में गिरफ्तार कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान धनसिंह के रूप में हुई है। वह इंदौर जिले के देपालपुर का निवासी है तथा भेष बदल कर चित्रकूट में साक्षी कुंड में लखनदास महाराज उर्फ लखनदास बाबा उर्फ रामलखन के नाम से रह रहा था। साक्षी कुंड कामतानाथ की परिक्रमा करने के दौरान पड़ता है। चित्रकूट जाने के बाद धनसिंह ने लखनदास महाराज के नाम से अपना हुलिया बदल लिया था तथा दाढ़ी-बाल बढ़ाकर साधुवेश में रहने लगा था।
उन्होंने बताया कि लखनदास बाबा को सतना पुलिस ने एनआई की सूचना पर कल तड़के गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने माना है कि वह मालेगांव बम विस्फोट में शामिल था। लखनदास बाबा द्वारा जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने शाम तक उसे एनआईए को सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि समक्षौता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में एनआईए ने दो दिन पहले उज्जैन से दशरथ गारी उर्फ दशरथ चौधरी उर्फ समंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। दशरथ ने ही एनआईए की पूछताछ में लखनदास बाबा के बारे में जानकारी दी थी। बताया जाता है कि दशरथ ने और भी कई राज एनआईए की पूछताछ में उगले हैं।
पुलिस के अनुसार लखनदास बाबा ने पूछताछ में बताया कि वह मालेगांव विस्फोट की योजना में शामिल था, जिसके बाद फरारी काटने के लिए चित्रकूट आ गया। तब से वह चित्रकूट में ही रह रहा था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल