आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
महिलाओं ने लक्ष्मण रेखा लांघी, तो रावण सामने होगा: विजयवर्गीय
इंदौर, एजेंसी
First Published:04-01-13 01:09 PM
Last Updated:04-01-13 04:34 PM
मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के पहनावे व उनके आचरण को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। महिलाओं को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने लक्ष्मण रेखा लांघी तो रावण सामने होगा। इसलिए उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए।
इंदौर में गुरुवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि महिलाओं को मर्यादा में रहना चाहिए। यदि वे मर्यादा में रहती हैं तो समाज में विकृति नहीं आ सकती। महिलाओं को मर्यादा का पालन करना चाहिए। मर्यादा का उल्लंघन होने पर सीताहरण होगा और लक्ष्मण रेखा पार करने पर रावण सामने खड़ा होगा।
विजयवर्गीय का मानना है कि समाज में विकृति को रोकने के लिए समग्र चिंतन व विचार की जरूरत है। अपने विवादास्पद बयान में उन्होंने महिलाओं द्वारा दुपट्टों का इस्तेमाल न करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा एक मित्र दुपट्टों का कारोबार करता है। उसका कहना है कि अब दुपट्टे कम बिकते हैं, क्योंकि लड़कियों ने दुपट्टा ओढ़ना बंद कर दिया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि यह संगठन समाज में संस्कृति व संस्कार को बढ़ावा दे रहा है। यह संगठन नहीं होता तो बलात्कार की बढ़ती घटनाएं 29-25 वर्ष पहले ही शुरू हो गई होतीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
