ब्रेकिंग
भारत और चीन ने आठ समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अटल बिहारी वाजपेयी को दिया जाए भारत रत्न: शिवराज
भोपाल, एजेंसी
First Published:25-12-12 02:00 PM
Last Updated:25-12-12 05:06 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की है।
चौहान ने वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वाजपेयी ऐसे नेता हैं जिनसे सभी प्यार और आदर करते हैं।
उन्होने वाजपेयी को जनता के ह्दय का हार बताते हुए कहा कि वे आज भी जनता के दिलों पर राज करते हैं। उन्होने कहा कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की अद्भुत सेवा की है और न केवल देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाकर उसका मान सम्मान बढाया, बल्कि पूरे देश को जोडने के लिये राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और गांव की तस्वीर बदलने के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना बनायी।
वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हे समर्पित इस प्रदर्शनी में उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित करीब एक सौ छायाचित्रों का संयोजन किया गया है। इन चित्रों में वाजपेयी के बाल्य-काल ग्वालियर स्थित विद्यालय, राजनीतिक हस्तियों के साथ और विशिष्ठ अवसरों के चित्र प्रदर्शित किये गये हैं।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल