राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
बुंदेलखंड में स्कूटर से ढोया गया 5 टन पत्थर!
भोपाल, एजेंसी
First Published:09-12-12 12:47 PM
स्कूटर से पांच टन पत्थर ढोया जा सकता है, यह सुनकर आप शायद भरोसा नहीं करेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बुंदेलखंड पैकेज के तहत चल रहे विकास कार्यो में ऐसा हुआ है। सूचना के अधिकार के तहत हुए खुलासे के बाद पैकेज के मुख्य कार्यापालन अधिकारी जे. एस. सामरा ने भी इस बात की पुष्टि की है।
मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में फैले बुंदेलखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने विशेष पैकेज दिया है। इस पैकेज के तहत कुल 7,266 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इस राशि में से 3,760 करोड़ रुपये से मध्य प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की बात सामने आई है, जो अब प्रमाणित भी होने लगी है।
इन गड़बड़ियों पर पैकेज के सीईओ सामरा ने भी मोहर लगा दी है। चार दिन के बुंदेलखंड के प्रवास पर आए सामरा ने साफ कर दिया कि सूचना के अधिकार के तहत एक संस्था द्वारा हासिल किए गए दस्तावेजों से पुष्टि होती है कि वन विभाग ने विकास कार्य में बड़ी गड़बड़ी हुई है। अब वे भी इस बात से सहमत हैं कि गड़बड़ियों हो रही हैं। वे तो यहां तक कह रहे हैं कि बुंदेलखंड पैकेज में गड़बड़ी करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा।
गौरतलब है कि पन्ना जिले में टैक्टर, टैंकर आदि से काम होना दिखाया गया है। जब सामरा ने दर्ज वाहनों के वास्तविक नम्बरों का पता किया तो वे स्कूटर, स्कूटी व मोटरसाइकिल के निकले। वे कहते हैं कि सरकारी दस्तावेजों से लगता है कि स्कूटर से पांच टन पत्थर ढोया गया है।
सामरा ने पन्ना में हुए कार्यो की शिकायत के आधार पर परिवहन अधिकारी से वाहनों के संदर्भ में जानकारी जुटाई तो वे भी दंग रह गए, क्योंकि कई ऐसे वाहनों के नम्बर दर्ज थे जो अस्तित्व में ही नहीं हैं।
छतरपुर से लेकर पन्ना तक में गड़बड़ियों के मामले सामने आते रहे हैं। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस तो इस मसले को उठाती ही रही है, सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी इस मामले में पीछे नहीं रही है। सत्ता पक्ष के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने तो नलजल योजना में घटिया पाइप लगाए जाने के साथ जलापूर्ति के लिए घटिया मोटर लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिख चुके हैं।
बुंदेलखंड पैकेज की राशि के दुरुपयोग का मामला उठाकर कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार को घेरा। कांग्रेस के विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि नलजल योजना में 5० करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ है।
एक तरफ विपक्ष और सत्ता पक्ष की ओर से बुंदेलखंड पैकेज में गड़बड़ी की उठ रही आवाजों के बीच सीईओ सामरा द्वारा गड़बड़ी पर मुहर लगाए जाने से राज्य सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में बुंदेलखंड में इसके राजनीतिक मुद्दा बनने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
