चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
चिदम्बरम की पीएम उम्मीदवारी के सवाल को कांग्रेस ने टाला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-12-12 10:05 PM
कांग्रेस ने सोमवार को इस सवाल को टाल दिया कि क्या वह अगले लोकसभा चुनावों में वित्त मंत्री पी चिदम्बरम को अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि जब समय आएगा तब आपको पता चल जायेगा कि हमारे प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन हैं। हमारी यह आदत नहीं कि हम मुद्दा उठने से बहुत पहले अपने सीएम या पीएम उम्मीदवार की घोषणा करें।
यह पूछे जाने पर कि अगर ऐसा है तो कांग्रेस उस विदेशी पत्रिका द इकानामिस्ट में प्रकाशित खबर का खंडन क्यों नहीं कर रही है जो कह रही है कि चिदम्बरम प्रधानमंत्री उम्मीदवार हो सकते हैं, खासकर तब जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करना हो, चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में किसी से इंकार नहीं किया जा सकता है।
पत्रिका ने अपने ताजा अंक में कहा है कि चिदम्बरम को अर्थव्यवस्था की अच्छी जानकारी है और वह सोनिया गांधी के विश्वासपात्र हैं। उसका कहना है कि चिदम्बरम का विकास मुखी दष्टिकोण देश के लिए जरूरी विकास की गति को तेज कर सकता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
