चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

एफडीआई पर नियम 184 के तहत चर्चा को मंजूरी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 12:25 PM
Last Updated:29-11-12 03:40 PM
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर मत विभाजन के प्रावधान वाले नियम 184 के तहत चर्चा कराने का नोटिस स्वीकार कर लिया है।
गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि मुझे बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर नियम 184 के तहत चर्चा कराने के संबंध में 30 नोटिस प्राप्त हुए हैं। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि चर्चा की तिथि और समय का निर्णय बाद में किया जायेगा। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने अध्यक्ष की व्यवस्था पर धन्यवाद देते हुए कहा कि सदन की भावना को ध्यान में रखने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अब सदन सुचारू रूप से चलेगा।
गौरतलब है कि बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर हंगामे के कारण 22 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार चार दिन कोई कामकाज नहीं हो सका। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का भी प्रयास किया, लेकिन संख्याबल नहीं होने के कारण यह प्रयास विफल रहा था।
गतिरोध समाप्त करने के प्रयास सर्वदलीय बैठक बुलायी गई जो बेनतीजा रही, क्योंकि विपक्ष मतविभाजन के प्रावधान के तहत चर्चा कराने पर अड़ा हुआ था।
बहरहाल, संप्रग के घटक दलों की बैठक के बाद संसद में जारी गतिरोध दूर करने का रास्ता निकल सका। बैठक के बाद संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने कहा था कि स्पीकर और सरकार के किसी भी फैसले पर संप्रग पूरी तरह एकजुट है, सभी घटक सरकार के पीछे पूरी तरह एकजुट हैं।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल