इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-07-12 11:54 AM
Last Updated:22-07-12 03:23 PM
लोकपाल विधेयक पारित कराने की मांग पर इस महीने की 25 तारीख से जंतर मंतर पर अनशन करने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्ना के लिए यह आरपार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वे बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे।
इस बार अन्ना हजारे की बजाय उनकी टीम के केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और गोपाल रॉय आदि अनशन करेंगे। केजरीवाल ने बातचीत में कहा कि इस अनशन से रामराज्य नहीं आ जाएगा। लड़ाई अभी बहुत लंबी है। लेकिन हमारे लिए यह आऱ पार की लड़ाई है। हम बलिदान के लिए तैयार होकर अनशन पर बैठेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 34 मंत्रियों में से 15 पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। अगर लोकपाल बन जाता तो कई मंत्री जेल में होते। इसलिए ये कभी नहीं चाहेंगे कि लोकपाल आये।
उन्होंने संसद में कुछ सदस्यों के दागी होने का अपना आरोप भी दोहराया। प्रधानमंत्री समेत 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए ही लोकपाल की लड़ाई लड़ने की उन्होंने बात की। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सबसे पहले लोकपाल के लिए जो संयुक्त मसौदा समिति बनाई गयी थी, उसमें शामिल पांच मंत्रियों में से चार पर आरोप हैं।
अपने ऊपर लग रहे निरंकुशता के आरोपों के संबंध में पूछे गये सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने पहले अन्ना हजारे पर निशाना साधा, लेकिन ऐसा करने से उनका ही कॅरियर खराब हो गया तो उन्होंने मुझे निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
टीम अन्ना से अलग हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं पीवी राजगोपाल और राजेंद्र सिंह आदि से मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि हम तभी से जानना चाह रहे हैं कि उनके अलग होने की क्या वजहें रहीं लेकिन उन्होंने अब तक स्पष्ट नहीं किया।
40

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
क्या है केजरीवाल के पास बलिदान पर लगाने के लिए ? उसके दोनों हाथ में लाड्डो है-कल तक जो नाकुछ था आज वह न्यूज़ में
By ravindra (22nd-July-2012 03:14:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
