सोमवार, 20 मई, 2013 | 08:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
लेह में पारा शून्य से 17 डिग्री नीचे
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:22-12-12 05:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू एवं कश्मीर के लेह शहर में शनिवार की सुबह बेहद सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने पूरे लद्दाख क्षेत्र व कश्मीर घाटी में रात का तापमान और गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''शनिवार को लेह में तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। कारगिल में शून्य से 14.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से आठ डिग्री नीचे और श्रीनगर में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया।''

अधिकारी ने बताया, ''अगले कुछ दिनों तक पूरी घाटी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है इसलिए रात का तापमान और गिरने की उम्मीद है।''

यहां शुक्रवार से 4० सबसे सर्द दिनों मतलब चिल्लई कलान की शुरुआत हो गई है इसलिए कश्मीर में सर्द हवाएं जारी रहेंगी।

बीते दो दिनों से कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क है लेकिन पाला सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°