फोटो गैलरी

Hindi Newsक्षेत्रीय दलों ने खत्म की कांग्रेस-भाजपा की दादागीरी: लालू

क्षेत्रीय दलों ने खत्म की कांग्रेस-भाजपा की दादागीरी: लालू

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि देश की मौजूदा राजनीति में क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों की दादागीरी खत्म कर...

क्षेत्रीय दलों ने खत्म की कांग्रेस-भाजपा की दादागीरी: लालू
एजेंसीFri, 07 Dec 2012 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि देश की मौजूदा राजनीति में क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस और भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों की दादागीरी खत्म कर दी है।

हिंदी समाचार चैनल आजतक की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम एजेंडा में लालू ने कहा कि अब कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजद, जदयू, झामुमो और नेशनल कांफ्रेंस जैसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है।

बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू ने कहा कि दिवंगत विश्वनाथ प्रताप सिंह, एच डी देवगौड़ा और दिवंगत इंद्र कुमार गुजराल को देश का प्रधानमंत्री बनाने में क्षेत्रीय दलों की काफी अहम भूमिका रही थी।

साल 2014 के आम चुनावों के सिलसिले में तीसरे मोर्चे के गठन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए लालू ने कहा, तीसरा मोर्चा जैसा कुछ भी नहीं होगा। इस तरह की कोई सोच ही नहीं है। यदि तीसरा मोर्चा बना भी तो यह जन्म के साथ ही खत्म हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें