शनिवार, 25 मई, 2013 | 22:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
 
NRI भी आधार के दायरे में शामिल किये जाएं: चांडी
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
First Published:09-01-13 02:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केरल ने केंद्र सरकार से प्रवासी भारतीयों को भी आधार कार्ड की प्रक्रिया के दायरे में शामिल करने का आग्रह किया है।
    
राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कोच्चि में जारी प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान यह सुझाव रखा। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि भारत में आधार कार्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवासी भारतीयों को इसके दायरे में शामिल करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं।
    
केरल के प्रवासी लोगों की समस्या के बारे में चांडी ने कहा प्रवासी भारतीयों (विशेषकर खाड़ी क्षेत्र) की मुख्य शिकायत एयर इंडिया का सुस्त रवैया है। उन्होंने कहा कि कई बार बिना पूर्व सूचना के ही उड़ानें रद्द कर दी जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किल होती है।
    
चांडी ने कहा कि खाड़ी की यात्रा के गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए केरल ने एयर केरल नाम की एक कंपनी बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं, ताकि खाड़ी से केरल के लिए सस्ती विमान सेवाएं चलाई जा सकें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°