पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
श्रीनगरः मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध ढेर
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:28-12-12 12:09 PM
Last Updated:28-12-12 03:50 PM
आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध ढेर हो गया, जबकि सात अन्य उस समय घायल हो गये जब अपने एक साथी को हटाते वक्त सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के पथराव के जवाब में गोली चलायी।
प्रवक्ता ने बताया एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा इलाके के चंदगाम इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुयी।
मुठभेड़ के दौरान दो कांस्टेबल इम्तियाज अहमद (गोली लगने से) और मंजूर अहमद (पत्थर लगने से) घायल हो गये। रिपोर्ट लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब पुलिसकर्मी अपने एक घायल साथी को अस्पताल ले जाने के लिए वहां से हटा रहे थे तभी पुलवामा चौक पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई जिसमें सात लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना को लेकर पुलवामा कस्बे के लोग हड़ताल पर चले गये हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
