नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल
कश्मीर में सर्दी का कोहराम, पारा शून्य से नीचे
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:04-01-13 02:26 PM
कश्मीर में शुक्रवार को भी ठंड के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आया। पूरी घाटी में रात के वक्त तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रात के वक्त पहलगांव का तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे, जबकि गुलमर्ग का तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
कारगिल शहर शून्य से 16.2 डिग्री कम तापमान के साथ लद्दाख का सबसे ठंडा स्थान रहा, वहीं लेह का तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक मौसम के शुष्क बने रहने की सम्भावना है। पूरे जम्मू एंव कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने की वजह से रात के तापमान में और कमी आ सकती है।
सुबह के वक्त मशहूर डल झील पर बर्फ की चादर जमी हुई थी, जिस वजह से मछली पकड़ने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सड़कों और राजमार्गों पर हल्का कोहरा भी छाया हुआ था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
