शनिवार, 25 मई, 2013 | 10:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कश्मीर में सर्दी का प्रकोप, डल झील पर बिछी बर्फ की चादर
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:03-01-13 04:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कश्मीर घाटी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है और इस मौसम में पहली बार डल झील की सतह जम गई है।
   
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल की रात इस सर्दी के मौसम में दूसरी बार सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
   
श्रीनगर में इससे पहले 23 दिसंबर को मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गयी थी। उस दिन भी न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।
   
प्रवक्ता ने बताया कि लददाख के सीमांत क्षेत्र में करगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है। पास ही लेह कस्बे में पारा शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
   
उत्तर कश्मीर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया वहीं दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°