राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
भाजपा से 40 साल पुराना नाता तोड़ेंगे येदियुरप्पा
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:29-11-12 06:20 PM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भाजपा से अपना 40 साल पुराना नाता तोड़ते हुए शुक्रवार को पार्टी सहित विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
भाजपा में बने रहने की अपीलें खारिज करते हुए येदियुरप्पा ने अपने गृह नगर शिमोगा के शिकारीपुरा इलाके में संवाददाताओं से कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ कल दोपहर 12 बजे विधान सौध जाऊंगा और विधानसभा की सदस्यता का अपना इस्तीफा सौंपूंगा।
माना जा रहा है कि येदियुरप्पा का जाना भाजपा के लिए करारा झटका होगा, लेकिन पार्टी नेता ऐसा मानने को तैयार नहीं हैं। लिंगायत समुदाय से संबंध रखने वाले 70 वर्षीय येदियुरप्पा को कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय दिया जाता है। दक्षिण भारत में भाजपा ने कर्नाटक में ही पहली बार सरकार बनायी है।
येदियुरप्पा ने जोर देकर कहा कि वह अपनी नयी क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस पार्टी की औपचारिक शुरुआत नौ दिसंबर को हवेरी में होगी।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
