ब्रेकिंग
खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा के लिये कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक
समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई प्रतिशोधी: येदियुरप्पा
हावेरी (कर्नाटक), एजेंसी
First Published:08-12-12 10:55 PM
कर्नाटक में भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को अपने समर्थक सहकारिता मंत्री बीजे पुट्टास्वामी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने और तुमकुर से सांसद जीएस बासवराज को निलंबित किए जाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले को प्रतिशोधी कदम करार दिया। येदियुरप्पा ने भाजपा को चुनौती दी कि राज्य विधानसभा को भंग करे और यदि उनका लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास है तो जनमत का सामना करे।
येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा यह सोच रही है कि उनके समर्थकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से अन्य लोगों को उन्हें समर्थन देने से रोका जा सकता है और कहा कि कर्नाटक जनता पार्टी की कल होने वाली रैली में लोगों की संख्या कम से कम 50 हजार बढ़ जाएगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल