सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत सामने लाएं दिग्विजय: सिब्बल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 05:12 PM
केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को वे सबूत सामने लाने चाहिए। आज तक समाचार चैनल की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम एजेण्डा के एक सत्र में संचार एवं आईटी मंत्री सिब्बल ने कहा कि लोकतंत्र में यदि किसी व्यक्ति के पास किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो उसे सार्वजनिक करना उसकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आप दिग्विजय सिंह से इस बारे में पूछिये। यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यदि आपके पास किसी के खिलाफ सबूत है तो इसे जनता के सामने लाना आपकी जिम्मेदारी है।
सिब्बल से दिग्विजय के हाल के उस बयान के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के साक्ष्य उनके पास हैं, लेकिन वह इसे सार्वजनिक करने के इच्छुक नहीं हैं।
दिग्विजय ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि मैं ही नहीं, कई ऐसी चीजें हैं, जो राजग शासन के समय सामने आयीं। लेकिन क्या कांग्रेस पार्टी ने कभी उसका इस्तेमाल किया। हम उसका कभी इस्तेमाल नहीं करेंगे, यदि मैं कहता हूं कि मेरे पास लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदारों के खिलाफ साक्ष्य नहीं हैं तो यह बात सही नहीं है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
