मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
जया बच्चन की शिकायत से राज्यसभा ने किया इंकार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-05-12 10:33 PM
Last Updated:17-05-12 01:39 AM
राज्यसभा सचिवालय ने बुधवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि जया बच्चन ने शिकायत की है कि मंगलवार को जिस समय रेखा शपथ ले रही थीं, सदन के कैमरे उनपर केंद्रित थे।
हालांकि सचिवालय ने यह कहकर कल की कवरेज से जुड़े इस मामले से अपने हाथ झाड़ लिए कि कार्यवाही के सीधे प्रसारण का जिम्मा दूरदर्शन पर है, राज्यसभा टेलीविजन पर नहीं।
टेलीविजन चैनलों ने आज इस आशय की खबर दी थी कि जया बच्चन ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से सदन की कार्यवाही की कवरेज के बारे में कुछ शिकायत की है। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जया ने सदन में दिए गए आश्वासनों से जुड़े मामलों पर सभापति, सरकारी आश्वासन संबंधी समिति को लिखा है और इसकी एक प्रति महासचिव को सौंपी गई है। हालांकि विज्ञप्ति में यह स्पष्ट तौर पर बताया गया कि राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने का काम दूरदर्शन द्वारा ही किया गया और हाल ही में स्थापित राज्यसभा टेलीविजन को अभी यह काम हस्तांतरित नहीं किया गया है।
संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ सांसदों ने इस संबंध में सभापति से शिकायत की है। हिंदी फिल्म जगत की 70 और 80 के दशक की इन दो मशहूर अभिनेत्रियों के बीच कई कारणों से चल रही प्रतिद्वंद्विता की पृष्ठभूमि में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मीडिया ने खेल किया।
13

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(3)
न तो रेखा ने कोई शिकायत की और न जया तो फिर बाकी लोगों का पेट क्यों दुःख रहा कैमरे ने जया जी को दिखा दिया तो उससे क्या हो गया? क्या कोई जुर्म हो गया? या किसी के अधिकारों का हनन हो बिना बात के मुद्दा बनाओ और मिडिया में बंद करो ये दुनिया में और भी ग़म हैं मोहब्बत के
By k c vikram (17th-May-2012 09:44:AM)
देश की जनता के लिए जिन्होंने कुछा भी किया हो उसी को संसदमें लेना फिल्म वालो ने , खिलाडियों ने सिर्फ अपना पेट भरा है जनता के लिए कुछ नहीं किया , उनकी लोक प्रियता का लाभा उठाने के लिए शाशक पक्ष लालायित होता hai
By rajgupta (17th-May-2012 07:32:AM)
क्या यही सब आजकल मीडिया को लिखने का समय मिलता है ? सोसल या तकनिकी खबर छपे तो इससे कुछ फायदा भी होगा/ इन फ़िल्मी लोंगो की खभर से क्या आप देश को कुछ दे पायेगे ?
By sks (16th-May-2012 11:07:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
