शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 10:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
...जया बच्चन की आंखों से छलके आंसू
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 06:24 PM
Last Updated:18-12-12 07:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
समाजवार्दी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती बस में बलात्कार के मामले का उल्लेख करते हुए राज्यसभा में रो पड़ीं। जब राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने उन्हें बोलने का दोबारा मौका दिया तो जया ने पूछा कि क्या पीड़ित के परिजनों से सरकार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

जया ने मंगलवार को कहा, ‘पहली बात जो भी घटित हुआ? क्या सरकार ने परिवार के पास शोक संदेश भेजा है? क्या आपने ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की कि हम देश में हुए इस शर्मनाक हादसे पर शर्मिदा हैं?’ उन्होंने कहा, ‘महोदय, मैं मूलत: कलाकार हूं और इस घटना से बेहद व्यथित हूं। उसके लिए क्या किया जा रहा है? सभी लोग इस घटना को भूल जाएंगे लेकिन वह (पीड़िता) इसे जिंदगी भर याद रखेगी। यह जीवन भार का घाव है। आप इसकी कैसे क्षतिपूर्ति कर सकते हैं?’ इसके बाद सपा सांसद के आंखों से आंसू बहने लगे और गला रुंध गया।

बड़ी ही मुश्किल से भावनाओं पर काबू पाते हुए सांसद ने कहा, ‘मैं लज्जित हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत ही लज्जित महसूस कर रही हूं कि मैं इस सदन में बैठी हूं और कुछ भी करने के लिए सक्षम नहीं हूं। मैं साथ ही सदन में दिए जा रहे गलत उत्तरों से भी दुखी हूं।’ इससे पहले जया ने निर्धारित समय से अधिक न बोलने का मौका दिए जाने पर कुरियन से बहस की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°