29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 04:53 PM
Last Updated:30-12-12 10:33 PM
दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड के बलात्कारियों को जल्द सजा देने की मांग को लेकर रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कथित कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।
जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था। करीब एक बजे हाथों में एबीवीपी के झंडे और बैनर लिए कुछ प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर से कनाट प्लेस तक मार्च निकालना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर, दोनों पक्षों में झड़प हुई।
एक समूह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करता रहा, जबकि दूसरे समूह ने बैरीकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने और जवान बुला लिए। प्रदर्शनकारी कुछ बैरीकेड हटाने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें नियंत्रित कर लिया।
इसी बीच पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुट गयी और उन्हें वहां से हटाने लगी। जंतर मंतर पर 23 साल की लड़की के सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने सुबह से बड़ी संख्या में युवा, वद्ध पुरूष एवं महिलाएं जुटी थीं। कुछ प्रदर्शनकारी एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए, जबकि अन्य अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे।
इंडिया गेट और रायसीना हिल आज लोगों की पहुंच से दूर रहे, क्योंकि इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पिछले सप्ताह इन स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ था।
पुलिस ने कहा कि राजपथ, विजय चौक और इंडिया गेट जाने वाली सभी सड़कों समेत दिल्ली के सभी मुख्य इलाकों में यातायात बंद रहेगा। कमाल अतातुर्क मार्ग भी बंद कर दिया गया है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
