सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
भारी बर्फबारी से लद्दाख का यातायात संपर्क कटा
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:01 PM
Last Updated:30-11-12 02:08 PM
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी), दूरदराज के क्षेत्रों और लद्दाख को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला राजमार्ग बंद रहा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर, लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के जोजिला के निकट सड़क पर 1.5 फुट बर्फ जमा हो गई है जिस कारण इस राजमार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोनमर्ग, मीनामर्ग और द्रास के राजमार्ग पर भी ताजा हिमपात हुआ है।
राज्य के अन्य हिस्सों से लद्दाख केवल राजमार्ग से जुड़ा है जो कल से ही बंद है। इस राजमार्ग पर कोई भी वाहन नहीं फंसा है। मौसम विभाग की अग्रिम सूचना के कारण यातायात को पहले ही बंद कर दिया गया था। राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (डीआरओ) ने श्रीनगर, लेह राजमार्ग को सोनमर्ग से मीनामर्ग के बीच एक नवम्बर से यातायात के लिए बंद करने की घोषणा की है।
इस बीच परिवहन मंत्री उमर कमर अली अखूम ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही सड़कों को खोला जाएगा। उन्होंने यात्रियों और चालकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा की योजना बनाने को कहा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
