रविवार, 26 मई, 2013 | 14:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कंधार कांड के आरोपी को गिलानी ने दिलाया था वीजा
जम्मू, एजेंसी
First Published:14-09-12 03:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार कंधार विमान अपहरण कांड के आरोपी मेहराजुद्दीन उर्फ जावेद ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि अलगाववादी नेता एवं हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धडे़ के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी उसे पाकिस्तान जाने में मदद करते रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक (जम्मू रेज) दिलबाग सिंह ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मेहराजुद्दीन ने स्वीकार किया कि वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है और उसने हर दफे अलग-अलग पहचानपत्र और पासपोर्ट का इस्तेमाल किया है।

सिंह ने बताया कि मेहराजुद्दीन ने यह भी खुलासा किया है कि गिलानी ने एक बार अपने पत्र के जरिए पाकिस्तान जाने के लिए वीजा दिलाने में उसकी मदद की थी। हिन्दू युवती से विवाह करने वाले इस आतंकवादी ने अपने छह से अधिक पहचानपत्र होने की बात भी कबूल की है। मेहराजुद्दीन को गत बुधवार को देर रात किश्तवाड़ के जंगलों में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने बताया कि मेहराजुद्दीन ने वर्ष 1999 में भारतीय विमान अपहरण कांड में अपनी प्रत्यक्ष संलिप्तता से इंकार किया है, लेकिन उसने माना कि उस दौरान वह नेपाल में था और अपहरण कांड से जुडे़ लोगों के संपर्क में था। वह नेपाल स्थित एक दूतावास की सहायता से यहां के रास्ते आतंकवादियों के लिए भारत में हथियार पहुंचाता रहा है। इसी दूतावास के सूत्रों ने अपहरण कांड में उसका उपयोग किया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी दाऊद (डी कंपनी) के लिए भी काम करता रहा है और उसने ही नई दिल्ली में कंपनी का आधार खड़ा किया था। वह दिल्ली से पंजाब के सहारनपुर के बीच अपना अभियान चलाता था और दिल्ली में क्लिफटोन के नाम से डी कंपनी का कार्यालय भी संभालता था।

उन्होंने बताया कि बकौल मेहराजुद्दीन वह ब्रेन टूमर से पीड़ित है और अपने जीवन के अंतिम चरण में है। वह श्रीनगर के आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकीय जांच के लिए गया था, लेकिन इस तथ्य की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है और उसकी मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई है।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय मेहराजुद्दीन के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुडे़ रहे हैं। पाकिस्तान में दाऊद और उसकी कंपनी के लिए काम करने के बाद वह दिल्ली आकर हवाला कारोबार से जुड़ा और फिर नेपाल चला गया।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दाऊद इब्राहिम और यूनाईटेड जेहाद काउंसिल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का करीबी मेहराजुद्दीन उन पहले पांच आतंकवादियों में से है जिन्होंने वर्ष 1987 में पाकिस्तान में आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया था। वह इस्लामिक फ्रंट, मुस्लिम मुजाहिद्दीन और हिजबुल मुजाहिद्दीन सहित कई अन्य संगठनों से जुड़ा हुआ था।

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित सोपोर कस्बे में अपना ठिकाना बनाया था और विभिन्न आतंकवादी संगठनों के लिए काम करता रहा है।

उल्लेखनीय है कि 24 दिसम्बर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के विमान के नेपाल से उड़ान भरने के बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान ही आतंकवादी विमान का अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। अपहरणकर्ताओं ने विमान में सवार एक यात्री की हत्या कर दी थी। अपहरण के बाद के नाटकीय घटनाक्रमों का तब पदाक्षेप हुआ जब केन्द्र सरकार को विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षित रिहाई के बदले तीन कट्टर आतंकवादियों मौलाना मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अली जरगर को रिहा करना पड़ा था।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°