गुरुवार, 20 जून, 2013 | 10:21 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
जम्मू-कश्मीर में विधान परिषद की सीटों के लिए मतदान
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:03-12-12 12:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू-कश्मीर में पंचायत कोटे के तहत चार विधान परिषद सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मतदान हो रहा है।

आरक्षित सीटों के लिए मतदान 38 साल के अंतराल के बाद हो रहा है, क्योंकि राज्य में तीन दशक के अंतराल के बाद पिछले साल पंचायत चुनाव हुए थे। कश्मीर के संभागीय आयुक्त असगर समून ने कहा कि मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

कम से कम 33,450 पंचायत सदस्य चुनाव मैदान में उतरे 37 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि जम्मू के कुछ इलाकों में मतदान अच्छा हो रहा है, लेकिन घाटी में सुबह तेज ठंड के कारण मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकत कम रही।

सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक नेश्नल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस संयुक्त रूप से चुनाव लड़ रहे हैं और चार सीटों में से प्रत्येक के लिए उन्होंने दो प्रत्याशी उतारे हैं। पीडीपी और पैन्थर्स पार्टी सहित विपक्षी दलों ने चारों सीटों पर चार प्रत्याशी उतारे, जबकि भारतीय जनता पार्टी जम्मू क्षेत्र की दो और कश्मीर घाटी की एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

बहुजन समाज पार्टी ने भी तीन प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जम्मू संभाग में दो विधान पार्षद चुनने के लिए 15,628 पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव मैदान में 21 प्रत्याशी हैं। कश्मीर संभाग में 16 प्रत्याशियों में से दो प्रतिनिधियों के चयन के लिए 17,912 सदस्य मतदान करेंगे।

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अवांछित घटना से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान तैनात हैं। सीआरपीएफ की 27 कंपनियां और पुलिस तथा सशस्त्र पुलिस की 40 कंपनियां सुरक्षा के लिए तैनात हैं और मतदान के दौरान नजर रख रही हैं।

उग्रवाद की हालिया घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि जिन स्थानों पर मतदान मंगलवार को होना है, वहां भी सीआरपीएफ और पुलिस की तैनाती लगभग हो चुकी है। मतगणना छह दिसंबर को होगी। सभी जिला मुख्यालयों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को चार तथा पांच दिसंबर को जम्मू और श्रीनगर ले जाया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°