मंगलवार, 18 जून, 2013 | 12:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
 
जम्मू में तापमान का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:08-01-13 02:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जम्मू एवं कश्मीर मंगलवार को भी सर्दी की चपेट में रहा। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान का बीते 30 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। इस शहर में सोमवार को तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू शहर में सोमवार को दिन का तापमान इतना गिर गया कि यहां बीते 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया। कश्मीर घाटी के बारे में लोटस ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि पहलगाम में यह शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

लद्दाख क्षेत्र का कारगिल शहर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। लोटस ने कहा कि कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। सर्दी के कारण इस राज्य में स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°