चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
सैनिकों की नृशंस हत्या सभ्य समाज में अस्वीकार्य: उमर
जम्मू, एजेंसी
First Published:08-01-13 10:34 PM
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की हत्या को अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच बातचीत प्रक्रिया को पटरी से उतारने का प्रयास है। उमर ने माइक्रो ब्लागिंग साइट टि्वटर पर कहा कि भारतीय सैनिकों की नृशंस हत्या किए जाने की खबर किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।
उमर ने ट्वीट किया कि संघर्षविराम का उल्लंघन ही काफी निंदनीय है। सैनिकों की नृशंस हत्या तो किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बातचीत प्रक्रिया को पटरी से उतारने का प्रयास है। निश्चित रूप से शीर्ष पर बैठा कोई व्यक्ति दोनों देशों के बीच की बातचीत प्रकिया को पटरी से उतारने के लिए हरसंभव प्रयत्न करना चाहता है।
उमर ने इस घटना पर चिंता जताई और कहा कि ऐसी घटना पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि इससे सीमा पार से घुसपैठ में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि संघर्षविराम कायम रहना चाहिए नहीं तो गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ कई गुना बढ़ जाएगी। पाकिस्तानी सैनिक पहले ही भारतीय क्षेत्र में घुस आए और सेना की गश्ती पार्टी पर हमला कर दो सैनिकों की हत्या कर दी। कथित तौर पर दोनों सैनिकों के सिर काट दिए गए।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
congres sarkar bahut hi kamjor ban gayi hai, jo kadi se kadi kanun banane me asamarth rape case me bhi koi faisala nahi de isi kamjori ki wajah se pakistan sarkar bharat me hamla karke bharat ko lajjit kar raha bhi samay hai koi bada faisala le anyatha bharat me sarkar nam ki koi chij hi nahi
aur sabhi desh isi kamjori ka phayda
By haradhan mahato (9th-January-2013 08:21:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
