फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक ने संघर्षविराम का किया उल्लंघन, जम्मू में की गोलीबारी

पाक ने संघर्षविराम का किया उल्लंघन, जम्मू में की गोलीबारी

संघर्षविराम के उल्लंघन की एक और घटना में पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के साम्बा और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों फिर गोलीबारी की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि...

पाक ने संघर्षविराम का किया उल्लंघन, जम्मू में की गोलीबारी
एजेंसीThu, 23 Oct 2014 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

संघर्षविराम के उल्लंघन की एक और घटना में पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के साम्बा और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों फिर गोलीबारी की।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने तड़के एक बजे और चार बजे रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से कुछ सीमा चौकियों पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा में लगे बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के इस कदम का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रामगढ़, साम्बा जिले में है जबकि अरनिया, जम्मू जिले में है।

कल से यह पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की तीसरी घटना है । इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने रामगढ़ सेक्टर में नारायणपुर सीमा चौकी पर गोलीबारी की थी।

संघर्षविराम के उल्लंघन का पिछला मामला 72 घंटे पूर्व सामने आया था, जब 19 अक्टूबर की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमापार से जम्मू जिले के परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 17 और 18 अक्टूबर को भी जम्मू जिले के मकवाल और अल्ला माही दा खोटे क्षेत्र में गोलीबारी की थी। 17 अक्टूबर को पुंछ जिले के हमीरपुर में दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। 16 अक्टूबर की रात को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। 15 अक्टूबर को पुंछ जिले के सुजियाऩ़ किरनी-शाहपुर क्षेत्र में सीमापार से गोलीबारी की गई थी जिसमें एक सात वर्षीय लड़का रियाज घायल हो गया था।

पड़ोसी देश की ओर से इस महीने शुरू संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाओं में 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 95 लोग घायल हुए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें