मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
मुठभेड़ के बाद आज नियंत्रण रेखा पर शांति
जम्मू, एजेंसी
First Published:09-01-13 11:45 AM
जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार सुबह शांति है। यहां भारतीय व पाकिस्तानी जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के भारतीय सीमा में प्रवेश कर किए गए हमले में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। दोनों ओर के सैनिकों के बीच पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में मुठभेड़ हुई। अब यहां शांति है और भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी है।
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम कृष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर मारे गए दो सैनिकों में से एक का शव क्षत-विक्षत करने व तीसरे सैनिक को घायल करने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वह इस हमले में शामिल नहीं है और यह अलगाववादी आतंकवादियों का काम हो सकता है।
सेना के एक अधिकारी ने बुधवार सुबह बताया कि बीती रात पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई। हमने जवाबी कार्रवाई की और आधी रात तक उनकी ओर से चलने वाली बंदूकें खामोश हो गईं। उन्होंने कहा कि इस समय एलओसी पर शांति है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
