ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
दिल्ली में कोहरे से विमानों का आवागमन प्रभावित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 11:51 AM
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण करीब चालीस विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात भी खराब मौसम अथवा संचालन संबंधी दिक्कतों के कारण करीब 16 उड़ानों में विलंब हुआ और पांच उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
उन्होंने बताया कि हवाईअडडे पर कल रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था और सुबह सात बजे के आसपास ये काफी घना हो गया, जिसके कारण अधिकारियों को कम दृश्यता प्रक्रिया लागू करनी पड़ी।
चार दिन के अंतराल के बाद राजधानी में कल से फिर घने कोहरे के हालात बनने लगे, जिससे अब तक करीब 130 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल