29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
घने कोहरे से 40 उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 02:41 PM
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर गहरे कोहरे की चादर लिपटी होने के कारण 40 विमानों का कार्यक्रम प्रभावित हो गया। तीसरे दिन भी उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि कोहरे के कारण 29 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कार्यक्रम में आधे घंटे से पांच घंटे तक की देरी हो गयी और 10 उड़ानें रद्द हो गईं। कल रात 10 बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हुआ, जिसके बाद हवाई पट्टी पर दृश्यता ठीक थी।
इसके बाद 11 बजकर 21 मिनट पर स्थिति तब खराब हो गई, जब तीसरी हवाई पट्टी पर दृश्यता 50 मीटर तक ही रह गई। हालांकि मुख्य हवाई पट्टी पर दृश्यता 800 मीटर तक थी, जिससे उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ।
रात करीब साढ़े बारह बजे कोहरा और घना हो गया, जब मुख्य हवाई पट्टी पर दृश्यता 50 मीटर तक ही रह गई, जबकि तीसरी हवाई पट्टी पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गयी।
रात एक बजकर 30 मिनट पर मुख्य हवाई पट्टी पर दृश्यता बढ़ने लगी और विमानों ने उड़ानें भरना शुरू कर दिया। तीसरी हवाई पट्टी पर सुबह साढ़े पांच बजे तक दृश्यता तरीकबन शून्य रही। कल घने कोहरे के कारण करीब 140 उड़ानें प्रभावित हुयीं।
शहर में ठंड बढ़ने के बीच न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल