कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
उत्तराखंड का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मनमोहन, सोनिया
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
हिन्दुस्तानी सब्जियों से सेहत सुधारेंगे सार्क देश
वाराणसी, एजेंसी
First Published:31-12-12 12:48 PM
हिन्दुस्तानी सब्जियों से अब सार्क देशों की सेहत सुधारने की कवायद की जा रही है। इस दिशा में मिट्टी, जलवायु और मौसम में थोड़ी भिन्नता होने के बावजूद कृषि वैज्ञानिक सार्क देशों में भारतीय सब्जियां उगाने का प्रयोग कर रहे हैं।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) एवं बांग्लादेश के ढाका स्थित सार्क कृषि केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईआईवीआर के निदेशक डॉक्टर पीएस नाइक ने यह जानकारी दी।
नाइक ने कहा कि भारत सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी है। सार्क मुल्कों की सब्जियों के बीज एक-दूसरे के यहां लगाए गए हैं। भारत भी परीक्षण खेती के लिए बैंगन, भिंडी, टमाटर, खीरा और कुम्हड़ा सार्क देशों को देगा। इसके लिए सरकार से अनुमति भी मिल गई है।
उन्होंने कहा कि इस पद्धति से सार्क के सभी सदस्य देशों (पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, नेपाल और श्रीलंका) के किसान लाभान्वित होंगे। आईसीएआर दिल्ली के उप महानिदेशक (बागवानी) एनके कृष्ण कुमार ने कहा कि यदि संयुक्त प्रयास से हम खाद्य संसाधनों का उत्पादन बढ़ाने में कामयाब रहते हैं, तो यह सभी के लिए लाभकारी होगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ सब्जियों में ही नहीं, बल्कि तिलहन, दलहन, गेहूं और चावल की खेती में भी हमें इस तरह का संयुक्त प्रयास करना चाहिए।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
